पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ थाना क्षेत्र से 3 थार और 1 स्कॉर्पियो जब्त, काले शीशे और तेज हूटर के साथ
पटना में रईसजादों को हूटर बजाकर वाहन चलाना महंगा पड़ गया है। दीघा जेपी गंगा पथ गोलंबर के पास से रविवार की शाम 4 वाहन तेज रफ्तार में अटल पथ से दीघा मरीन ड्राइव की ओर आ रहे थे। इन सभी वाहनों को जप्त कर लिया गया है। पटना यातायात पुलिस ने सोमवार करीब 10:00 बजे मामले की जानकारी दी है।