पटना ग्रामीण: पटना में ट्रैफिक एसपी अपराजित ने लोगों से अपील की, प्रशासन की बात मानें, बहस-बाजी से बचें
ट्रैफिक एसपी अपराजिता ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील किया है कि छठ पूजा के दौरान लोग पैदल सड़क पर चलते हैं इसलिए वाहन धीरे चलाएं। इसके अलावा उन्होंने यह भी लोगों से अपील की है कि छठ पर्व के दौरान मौके पर मौजूद प्रशासन या पुलिस की बात सुने, उनसे बहस बाजी ना करें।