पटना ग्रामीण: राजधानी पटना में 63 तालाबों और 45 पार्कों में छठ पूजा की रहेगी व्यवस्था, डीएम ने किया निरीक्षण
राजधानी पटना में 63 तालाबों और 45 पार्कों में भी छठ पूजा की व्यवस्था करेगी। इनमें मानिकचंद तालाब, कच्ची तालाब और मंगल तालाब जैसे बड़े और स्थायी तालाब के साथ पार्क भी शामिल हैं। ऐसे में पटना डीएम ने सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक तालाबों का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया।