चाईबासा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसको लेकर मंगलवार को चार बजे डालसा सचिव रवि चौधरी ने बैक प्रतिनिधि मंडल संग बैठक किया।