पूरनपुर: नगर की मेन बाजार में जूते-चप्पल की दुकान से चोरी करते हुए दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया, वीडियो हुआ वायरल
पूरनपुर निवासी अंकुर अग्रवाल की नगर की मेन बाजार में जूते चप्पल की दुकान है। बताया जा रहा है कि दो युवक जूतों से भरा गत्ता उठाकर ले जा रहे थे। जानकारी लगने पर व्यापारी के होश उड़ गए और दोनों युवकों को व्यापारी ने दबोच लिया। मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों चोरों को सौंप दिया गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल