पूरनपुर: पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
पूरनपुर मोहल्ला अहमदनगर के रहने वाले ओवैस पुत्र अब्दुल जलील ने बताया कि वह बाइक से घर बापस आ रहे थे। मोहल्ला अशोक कॉलोनी में उनकी बाइक में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।