पूरनपुर: नगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार का हुआ स्थानांतरण, मृतक के परिजनों ने हत्या मामले में लापरवाही बरतने का लगाया था आरोप
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार वार्ड नंबर 03 के रहने बृजेश सिंह का पुत्र सागर 20 वर्ष 27 दिसंबर से लापता था और पाँच जनवरी को कोतवाली से कुछ ही दूरी पर नाले में युवक का शव मिला था। परिजनों ने शव की शिनाख्त गायब सागर के रुप में की थी। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोतवाली गेट पर हंगामा कर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।