पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, पुलिस से की गई शिकायत
हजारा थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला बताया कि वह खेत पर अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक खेत पर पहुंच गया और महिला को पीछे से बूरी नीयत से दबोचकर छेड़छाड़ करने लगा जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।