पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक युवती को लेकर हुआ फरार, केस दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती 9 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कौई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवती के परिजनों ने बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन भी आया था।