बहराइच: जिला अस्पताल में अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत मामले में 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
बहराइच जिले के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। वही पहचान न होने के कारण 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।