टाटीझरिया: टाटीझरिया की टीम बनी जिला खो-खो चैंपियन, रांची में दिखाएगी जलवा
टाटीझरिया की टीम बनी जिला खो-खो चैंपियन, रांची में दिखाएगी जलवा। हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता अंडर-17 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीझरिया के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम की इस स्वर्णिम सफलता सेविद्यालय समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।