टीकमगढ़: श्रीनगर गांव में किशोर के साथ मारपीट, 100 डायल ने जिला अस्पताल पहुंचाया
श्रीनगर गांव में एक किशोर के साथ मारपीट की गई है। रूपसिंह नाम के किशोर के परिजन ने बताया कि किशोर अपने घर पर था, इसी दौरान गांव के रामस्वरूप नाम के शख्स के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जिससे किशोर घायल हो गया। सूचना मिलने पर हंड्रेड डायल मौके पर पहुंची और घायल किशोर को जिला अस्पताल लाया गया।