टीकमगढ़: बन्दरगुड़ा गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया
बन्दरगुड़ा गांव में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बन्दरगुड़ा गांव निवासी प्रेमलाल कुशवाहा नाम का व्यक्ति गांव में ही एक दुकान पर पैदल जा रहा था, रास्ते में गांव में ही उसे एक ई रिक्शा ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।