टीकमगढ़: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर 57 लोगों के काटे चालान, वसूला ₹19700 का शमन शुल्क
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर 57 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 19,700 का समन शुल्क वसूला गया।