टीकमगढ़: कुंडेश्वर नवोदय विद्यालय में बच्चों को मिल रहा योग प्रशिक्षण, उम्र के हिसाब से बनाए गए तीन समूह
टीकमगढ़ की कुंडेश्वर स्थित नवोदय विद्यालय में बच्चों को योग का नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर दिन सुबह करीब 2 घंटे बच्चे विभिन्न योग क्रियाओ का अभ्यास करते हैं। प्रशिक्षण के लिए बच्चों की उम्र के आधार पर तीन अलग-अलग समूह बनाए गए हैं। बच्चों को लगभग 84 प्रकार के योग आसनों का अभ्यास कराया जा रहा है।