टीकमगढ़: टीकमगढ़ में शिक्षा मंत्री का दौरा, कलेक्ट्रेट के पास अधिकारियों ने काफिला रोककर मुलाकात की
मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गुरुवार को टीकमगढ़ पहुंचे। वह निवाड़ी से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री का काफिला रोककर उनसे मुलाकात की।