टीकमगढ़: महरौनी में बैल के हमले से एक व्यक्ति घायल, पेट में गंभीर चोट, जिला अस्पताल में भर्ती
महरौनी मे बेल के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि महरौली निवासी दिनेश नाम का व्यक्ति अपने घर के बाहर था इसी दौरान दो बैल आपस में लड़ रहे थे,जब व्यक्ति ने बैलो को भगाया तो एक बैल ने व्यक्ति पर हमला कर दिया जिस व्यक्ति घायल हो गया। बैल ने व्यक्ति के पेट में सींग मार दिया जिससे उसके पेट मे गंभीर चोट आई है।घायल का जिला अस्पताल में उपचारकिया जा रह है।