Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

Bihar news : गंडक में समाया जवान बेटा, तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी। पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नौतन के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में तेज आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नाव से नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैरा परसौनी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र साजन लाल चौधरी शुक्रवार रात खेती-बाड़ी का कार्य समाप्त कर गंडक नदी पार स्थित दियरा क्षेत्र से नाव के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब दस बजे अचानक तेज आंधी आने से नाव डगमगा गई और साजन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह नाव से नदी में गिर गया और गंडक की तेज धारा में लापता हो गया। बताया जाता है कि नाव पर अन्य लोग भी सवार थे, जिन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा देर रात तक अपने स्तर से खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने गंडक नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।परिजनों की निगाहें अब राहत और बचाव दल की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम नदी में सघन खोजबीन कर रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और मायूसी का माहौल है, जबकि परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं। गंडक नदी की तेज धारा और अचानक आए मौसम के कहर ने एक परिवार की खुशियों पर गहरा संकट खड़ा कर दिया।#GandakRiver #WestChamparan #Nautan #MissingYouth #SDRF #SearchOperation #BoatAccident #StormAlert #BiharNews #BreakingNews #RiverRescue #ChamparanNews #DisasterResponse #Gandak #NautanPolice #YouthMissing #EmergencyResponse #Bihar #RescueMission #LatestNews

MORE NEWS

'परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की बैरिया से पदयात्रा शुरू, संविधान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

'परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की बैरिया से पदयात्रा शुरू, संविधान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

*परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की पदयात्रा शुरू, संविधान बचाने से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक उठाई बुलंद आवाज़*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले पदयात्रा अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भीतहां पंचायत से की गई। पदयात्रा भीतहां, बगही रतनपुर, बैरिया, मियांपुर तिलंगही, तधवानन्दपुर, लौकरिया और बथना पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई, जहां पार्टी नेताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर अपने संदेश और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा।

पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन की अपील की। साथ ही अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया।

इस पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज साह, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी, इद्रिश, जंगी लाल, यमुना महतो, टुनटुन शुक्ल, राधा साह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया।

इस दौरान भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और देश के करोड़ों लोग आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान और मजदूर अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं तथा भाकपा परिवर्तन ज़रूरी है के नारे के साथ जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

वहीं अंचल सचिव ज्वाला कांत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं रह गई है, जिसके विरोध में भाकपा आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाएगी।

भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह पदयात्रा अभियान गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लोगों को संगठित करने का कार्य करेगा।

*परिवर्तन ज़रूरी है' के नारे के साथ भाकपा की पदयात्रा शुरू, संविधान बचाने से लेकर महंगाई-बेरोजगारी तक उठाई बुलंद आवाज़* भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 6 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले पदयात्रा अभियान की शुरुआत पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड अंतर्गत भीतहां पंचायत से की गई। पदयात्रा भीतहां, बगही रतनपुर, बैरिया, मियांपुर तिलंगही, तधवानन्दपुर, लौकरिया और बथना पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकाली गई, जहां पार्टी नेताओं ने आम जनता के बीच पहुंचकर अपने संदेश और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। पदयात्रा के दौरान भाकपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ व्यापक जनसमर्थन की अपील की। साथ ही अल्पसंख्यकों, दलितों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसानों की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, गरीबों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बहाल करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग को लेकर जनजागरण अभियान चलाया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता राधामोहन यादव, अशोक मिश्र, बब्लू दूबे, चन्द्रिका प्रसाद, मनोज साह, राज्य परिषद सदस्य केदार चौधरी, खेत मजदूर नेता राजेन्द्र साह, अच्छे लाल सहनी, इद्रिश, जंगी लाल, यमुना महतो, टुनटुन शुक्ल, राधा साह सहित दर्जनों पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया। इस दौरान भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि देश इस समय गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। उनके अनुसार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और देश के करोड़ों लोग आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान और मजदूर अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुके हैं तथा भाकपा परिवर्तन ज़रूरी है के नारे के साथ जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। वहीं अंचल सचिव ज्वाला कांत द्विवेदी ने आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में घरों पर टैक्स लगाकर लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली आम जनता के प्रति संवेदनशील नहीं रह गई है, जिसके विरोध में भाकपा आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन चलाएगी। भाकपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह पदयात्रा अभियान गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने, जनसमस्याओं को मुखर रूप से उठाने और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर लोगों को संगठित करने का कार्य करेगा।

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

बीस सूत्री बैठक में विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश

बीस सूत्री बैठक में विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

अखिल भारतीय किसान महासभा 09 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर मार्च निकाल सभा करेगा: सुनील कुमार राव

युरीया की कालाबाजारी और किल्लत के लिए बड़े स्टॉकिस्टों पर कार्रवाई हो: इंद्रदेव  

सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर लैंड पूलिंग नीति वापस लो: संजय यादव

बेतिया 06 अगस्त।  09 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर देश भर के सभी जिला मुख्यालयों और शहरों में बेतिया में विरोध मार्च आयोजित कर भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के खिलाफ ट्रम्प, मोदी और सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर जबरन भूमि हड़पने व यूरिया खाद की किल्लत, कालाबाजारी को लेकर सम्राट चौधरी का विरोध किया जाएगा। 
    उक्त बातें अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमिटी की चनपटिया के तिरहुतिया में हुई बैठक में बोलते हुए महासभा के राष्ट्रीय पार्षद व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के वजह से भारतीय खेती चौपट हो जाएगी पर मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में भारतीय खेती और किसानी को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। वहीं बिहार में अभी सबसे बड़ा मुद्दा 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति के माध्यम से बिना मुआवजा 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि कॉर्पोरेट(आडानी के लिए) सम्राट चौधरी सरकार द्वारा लूट है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
             किसान महासभा ने कहा जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को सी 2 + 50% एमएसपी की कानूनी गारंटी करनी करना था लेकिन सरकार इसे लागू करने से भाग रही है।
        किसान नेता संजय यादव ने कहा सम्राट चौधरी सरकार विकास योजनाओं, एक्सप्रेस-वे के नाम पर बिना समुचित मुआवजा के कृषि भूमि हड़पना हड़पने में लगी है! किसानों के विरोध के बावजूद नौतन और बैरिया में जबरन गोरखपुर-सीलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बना रही है जबकि किसानों की मांग है कि एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट चेंज होना चाहिए।
        किसान नेता लालजी यादव ने कहा जिला में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी चरम पर है। सरकार और प्रशासन के मेल से बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा छोटे छोटे खाद कारोबारियों से अधिक राशि लिया जा रहा है।साथ में जबरन नैनों, सल्फर, जिंक, किटनाशक आदि देते हैं जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद, विधायक इस मामले में चुप बैठे हैं किसानों के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं जबकि इनको किसानों को रासायनिक खाद और उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना और रासायनिक खादों और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए किसानों के साथ खड़े होनी चाहिए! बैठक में बिनोद यादव,सुजायत अंसारी, हरे राम यादव, अब्दुल खैर,भूपेश राय, असर्फी राम, संजय प्रसाद आदि मौजूद थे।

अखिल भारतीय किसान महासभा 09 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर मार्च निकाल सभा करेगा: सुनील कुमार राव युरीया की कालाबाजारी और किल्लत के लिए बड़े स्टॉकिस्टों पर कार्रवाई हो: इंद्रदेव सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर लैंड पूलिंग नीति वापस लो: संजय यादव बेतिया 06 अगस्त। 09 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर देश भर के सभी जिला मुख्यालयों और शहरों में बेतिया में विरोध मार्च आयोजित कर भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के खिलाफ ट्रम्प, मोदी और सेटेलाइट टाउनशिप के नाम पर जबरन भूमि हड़पने व यूरिया खाद की किल्लत, कालाबाजारी को लेकर सम्राट चौधरी का विरोध किया जाएगा। उक्त बातें अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कमिटी की चनपटिया के तिरहुतिया में हुई बैठक में बोलते हुए महासभा के राष्ट्रीय पार्षद व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका ट्रेड़ डील के वजह से भारतीय खेती चौपट हो जाएगी पर मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में भारतीय खेती और किसानी को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है। वहीं बिहार में अभी सबसे बड़ा मुद्दा 12 सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना व उसमें लैंडपुलिंग नीति के माध्यम से बिना मुआवजा 4 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि कॉर्पोरेट(आडानी के लिए) सम्राट चौधरी सरकार द्वारा लूट है। किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसान महासभा ने कहा जिला सचिव इंद्रदेव कुशवाहा ने कहा स्वामीनाथन आयोग के अनुसार किसानों को सी 2 + 50% एमएसपी की कानूनी गारंटी करनी करना था लेकिन सरकार इसे लागू करने से भाग रही है। किसान नेता संजय यादव ने कहा सम्राट चौधरी सरकार विकास योजनाओं, एक्सप्रेस-वे के नाम पर बिना समुचित मुआवजा के कृषि भूमि हड़पना हड़पने में लगी है! किसानों के विरोध के बावजूद नौतन और बैरिया में जबरन गोरखपुर-सीलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे बना रही है जबकि किसानों की मांग है कि एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट चेंज होना चाहिए। किसान नेता लालजी यादव ने कहा जिला में यूरिया खाद की किल्लत व कालाबाजारी चरम पर है। सरकार और प्रशासन के मेल से बड़े स्टॉकिस्टों द्वारा छोटे छोटे खाद कारोबारियों से अधिक राशि लिया जा रहा है।साथ में जबरन नैनों, सल्फर, जिंक, किटनाशक आदि देते हैं जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। सांसद, विधायक इस मामले में चुप बैठे हैं किसानों के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं जबकि इनको किसानों को रासायनिक खाद और उर्वरक सस्ते दामों पर उपलब्ध कराना और रासायनिक खादों और उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए किसानों के साथ खड़े होनी चाहिए! बैठक में बिनोद यादव,सुजायत अंसारी, हरे राम यादव, अब्दुल खैर,भूपेश राय, असर्फी राम, संजय प्रसाद आदि मौजूद थे।

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

Bihar news : नरकटियागंज कृषि मार्केट की बदहाल सड़क पर भड़के व्यापारी, विधायक के बयान पर उठे सवाल। खबर बेतिया के नरकटियागंज से है जहाँ कृषि मार्केट की जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या अब केवल स्थानीय परेशानी नहीं रह गई है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के दावों और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर रही है। वर्षों से कीचड़ और गंदगी के बीच कारोबार करने को मजबूर थोक सब्जी विक्रेताओं का सब्र अब टूटने लगा है।व्यापारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण और जलनिकासी की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, स्थायी समाधान नहीं।इसी क्रम में व्यापारी मेहीलाल प्रसाद, शंभू प्रसाद सहित अन्य लोगों ने विधायक संजय पांडेय से मुलाकात कर कृषि मार्केट की सड़क का निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग रखी। व्यापारियों के अनुसार, इस दौरान विधायक ने कहा, "बरसात है तो सड़क टूटेगी, जलजमाव होगा। यह पुरानी समस्या है, सबका जवाब मैं नहीं दे सकता।" विधायक के इस बयान के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।व्यापारियों का कहना है कि जनता ने अपनी समस्याओं के समाधान और जवाबदेही के लिए ही जनप्रतिनिधियों को चुना है। ऐसे में यदि वर्षों पुरानी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार भी व्यापारियों को केवल आश्वासन ही मिलेगा, या फिर कृषि मार्केट की बदहाल सड़क और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।#Narkatiaganj #Bettiah #WestChamparan #Bihar #AgricultureMarket #RoadIssue #Waterlogging #VegetableMarket #TradersProtest #Infrastructure #PublicIssues #BiharNews #LocalNews #Development #Accountability

Bihar news : नरकटियागंज कृषि मार्केट की बदहाल सड़क पर भड़के व्यापारी, विधायक के बयान पर उठे सवाल। खबर बेतिया के नरकटियागंज से है जहाँ कृषि मार्केट की जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या अब केवल स्थानीय परेशानी नहीं रह गई है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के दावों और जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर रही है। वर्षों से कीचड़ और गंदगी के बीच कारोबार करने को मजबूर थोक सब्जी विक्रेताओं का सब्र अब टूटने लगा है।व्यापारियों का आरोप है कि सड़क निर्माण और जलनिकासी की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, स्थायी समाधान नहीं।इसी क्रम में व्यापारी मेहीलाल प्रसाद, शंभू प्रसाद सहित अन्य लोगों ने विधायक संजय पांडेय से मुलाकात कर कृषि मार्केट की सड़क का निर्माण कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग रखी। व्यापारियों के अनुसार, इस दौरान विधायक ने कहा, "बरसात है तो सड़क टूटेगी, जलजमाव होगा। यह पुरानी समस्या है, सबका जवाब मैं नहीं दे सकता।" विधायक के इस बयान के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है।व्यापारियों का कहना है कि जनता ने अपनी समस्याओं के समाधान और जवाबदेही के लिए ही जनप्रतिनिधियों को चुना है। ऐसे में यदि वर्षों पुरानी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है, तो इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस बार भी व्यापारियों को केवल आश्वासन ही मिलेगा, या फिर कृषि मार्केट की बदहाल सड़क और जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।#Narkatiaganj #Bettiah #WestChamparan #Bihar #AgricultureMarket #RoadIssue #Waterlogging #VegetableMarket #TradersProtest #Infrastructure #PublicIssues #BiharNews #LocalNews #Development #Accountability

Bettiah, West Champaran | Aug 6, 2026

Bihar news : गंडक में समाया जवान बेटा, तेज आंधी में नाव से गिरा युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी। पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां नौतन के शिवराजपुर स्थित गंडक नदी में तेज आंधी के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक नाव से नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है। मिली जानकारी के अनुसार बैरा परसौनी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र साजन लाल चौधरी शुक्रवार रात खेती-बाड़ी का कार्य समाप्त कर गंडक नदी पार स्थित दियरा क्षेत्र से नाव के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब दस बजे अचानक तेज आंधी आने से नाव डगमगा गई और साजन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वह नाव से नदी में गिर गया और गंडक की तेज धारा में लापता हो गया। बताया जाता है कि नाव पर अन्य लोग भी सवार थे, जिन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा देर रात तक अपने स्तर से खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।घटना की सूचना पर नौतन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिसने गंडक नदी में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है।परिजनों की निगाहें अब राहत और बचाव दल की कार्रवाई पर टिकी हैं। इस संबंध में नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ की टीम नदी में सघन खोजबीन कर रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और मायूसी का माहौल है, जबकि परिजन किसी चमत्कार की उम्मीद लगाए हुए हैं। गंडक नदी की तेज धारा और अचानक आए मौसम के कहर ने एक परिवार की खुशियों पर गहरा संकट खड़ा कर दिया।#GandakRiver #WestChamparan #Nautan #MissingYouth #SDRF #SearchOperation #BoatAccident #StormAlert #BiharNews #BreakingNews #RiverRescue #ChamparanNews #DisasterResponse #Gandak #NautanPolice #YouthMissing #EmergencyResponse #Bihar #RescueMission #LatestNews - Bettiah News