कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होगा विशेष आर्थिक क्षेत्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास।
शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 21 नवंबर 2026 को वैशाली जिले से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ), बियाडा के 125 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल एवं ससमय क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने आज कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता श्री राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर श्री विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Industrial Area Development Authority - BIADA
Industries Department, Bihar