छछरौली पुलिस की टीम ने आज 12 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक रोहतास सिंह ने बताया कि छछरौली के रहने वाले इन दोनों आरोपियों को बलाचौर गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर इनको जेल भेज दिया है।