छछरौली क्षेत्र के बुढ़िया चौक पर सतगुरु श्री प्यारे जी महाराज का छठा पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया । हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजको ने बताया के श्री पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना भी जल्द ही मंदिर प्रांगण में की जाएगी।