छछरौली: छछरौली क्षेत्र के गांव चौली में डाकखाने में लूट करने वाले तीन नाबालिक आरोपियों को स्पेशल सेल की टीम ने किया आज गिरफ्तार।
22 मार्च को चौली गांव के डाकखाने में 97 हजार की लूट हुई थी। यह कैश पेंशन देने के लिए डाकखाने में आया था। लेकिन दिनदहाड़े तीन नाबालिक डाकखाने में गए और पोस्टमास्टर के सिर पर चोट मार कर यह कैश लेकर वहां से रफू चक्कर हो गए थे । लेकिन पुलिस ने आज इन तीनों नाबालिकों को गिरफ्तार कर लिया है और करनाल बाल सुधार गृह भेज दिया है ।