मारवा कला का रहने वाला केशव फतेहपुर पुल के पास अपने चचेरे भाई के साथ कल नहर में नहाने के लिए गया था। पानी गहरा होने की वजह से वह केशव नहर में डूब गया। आज उसका शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।