छछरौली: छछरौली क्षेत्र के असगरपुर में स्क्रीनिंग प्लांट पर सीएम फ्लाइंग ने की छापेमारी , कई अनियमिताएं पाई गई।
छछरौली क्षेत्र के असगरपुर में एक स्क्रीनिंग प्लांट में क्रेशर चलता पाया गया और वहां पर पांच डंपर व एक जेसीबी भी खड़ी थी। सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज दिनेश शर्मा ने बताया के इसके मालिक पर पहले भी मुकदमा दर्ज है। जांच के दौरान मालिक कोई भी ई रवाना नहीं दिखा पाए। अन्य कागजात चेक करने पर भी तीन बिल नकली पाए गए , जिसमें माइनिंग विभाग को कार्यवाही के निर्देश दे दिए है