मुरादाबाद: देखते ही देखते चंद सेकंड में जमींदोज़ हुई दो मंजिला इमारत, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक दो मंजिला इमारत पलक झपकते ही चंद सेकंडों में ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो मंजिला इमारत अचानक ढहने लगती है और कुछ ही पलों में पूरी तरह ज़मींदोज़ हो जाती है। इमारत गिरते ही चारों तरफ धूल का गुबार उठ गया और मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन मामले की जाँच में जुट गया है। फिलहाल हादसे की मुख्य वजह और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026