ग्राहक को बेंची ख़राब काजू कतली! मिठाई लौटाने पहुंचे ग्राहक को भगाया
हरदोई: शहर के अस्पताल रोड स्थित मां अन्नपूर्णा स्वीट हाउस से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां ₹3400 की काजू कतली खरीदने के बाद मिठाई खराब मिलने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, ग्राहक जब खराब मिठाई की शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचा तो कथित तौर पर दुकानदार ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे वहां से भगा दिया।
मामले की शिकायत अब खाद्य सुरक्षा विभाग तक पहुंच गई है। विभाग ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान मिठाई की गुणवत्ता, रखरखाव और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की स्थिति सामने आने की उम्मीद है।
₹3400 की महंगी मिठाई में खराबी के आरोप के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदार पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि फूड डिपार्टमेंट की अनदेखी के कारण जिले में मिलावटखोरी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री बड़े पैमाने पर की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 6, 2026