शाहाबाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति रायफल समेत गिरफ्तार
हरदोई। थाना शाहाबाद पुलिस ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पति को घटना में प्रयुक्त रायफल समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को ग्राम मिश्रिपुर निवासी दुर्गाप्रसाद की पत्नी दुर्गावती को उसके पति द्वारा गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में मृतका के पुत्र देव कुमार की तहरीर पर थाना शाहाबाद में मु0अ0सं0 591/26, धारा 103(1) बीएनएस एवं धारा 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने नामजद आरोपी दुर्गाप्रसाद पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम मिश्रिपुर, थाना शाहाबाद, हरदोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त. 315 बोर लाइसेंसी रायफल बरामद की है।
Hardoi, Hardoi | Sep 5, 2026