रेवदर: रेवदर के आसपास गांवों में साधु वेश में घूम रहे कथित गिरोह का मामला, यूपी पासिंग एक टीयूवी गाड़ी जब्त की गई
Reodar, Sirohi | Sep 28, 2026 रेवदर निवासी गेनाराम देवासी के अनुसार, सोमवार सुबह वह राजेश्वर स्कूल के पास खेत में गाय चरा रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की टीयूवी गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें साधुओं के वेश में कुछ लोग बैठे थे। आरोप है कि रास्ता पूछने के बहाने उन्होंने बुजुर्ग को अपने पास बुलाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद उनके हाथ से करीब 20 तोला चांदी का कड़ा और कान से करीब एक तोला सोने की