बिंदकी: शहबाजपुर गांव में अपना दल (एस) की बैठक हुई, संगठन को मजबूत करने के लिए तीन नए सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए और हुआ स्वागत
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में गुरुवार को दिन में करीब 1:00 बजे से अपना दल (एस)की बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए सेक्टर अध्यक्ष बनाए गए। जिनका फूल मालाओं से लादकर तथा पार्टी का पकका पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से डट जाने को कहा गया।