फतेहाबाद: फतेहाबाद के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस के मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया
Fatehabad, Agra | Sep 23, 2025 फतेहाबाद के भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं पुलिस द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में छात्राएं पुलिस की मदद लें।