फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम नयापुरा में अनियंत्रित बस घर में घुसी, महिला की मौत, तीन बच्चे घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Fatehabad, Agra | Sep 22, 2025 फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा के पास सोमवार दोपहर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर घर में घुस गई। जिसके चलते घर के बाहर बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई । वहीं वहां पर खेल रहे तीन बच्चे चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने फतेहाबाद बाह मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।