फतेहाबाद: निबोहरा के प्रतापपुरा में प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को 500 मीटर तक कीचड़ में चारपाई पर ले जाना पड़ा, वीडियो हुआ वायरल
Fatehabad, Agra | Sep 23, 2025 निबोहरा क्षेत्र स्थित गांव प्रतापपुरा नीचाखेड़ा में आजादी के बाद भी सड़क नहीं बन पाई है। गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन सड़क न होने के कारण वह गांव तक नहीं पहुंच सकी। बाद में महिला के परिजनों को करीब 500 मीटर तक महिला को चारपाई पर रखकर कीचड़ में से होकर निकलना पड़ा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।