घाटोल: टिंबागामड़ी में जल जीवन मिशन के तहत सड़क किनारे खुदाई बनी आफत, हर घर नल योजना में समतलीकरण नहीं किया गया
घाटोल उपखण्ड के अंतर्गत गांव टिंबागामड़ी मे जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत सड़क किनारे पाईप लाइन डालने के लिए की गई खुदाई अब आफत बन गई हे।मंगलवार श्याम 4 बजे पब्लिक एप की पड़ताल पर मिली जानकारी के अनुसार गांव मे सड़क किनारे जमीन में खुदाई कर पाइपलाइन तो डाल दी गई हे। उसके बाद से पिछले एक माह काम बंद पड़ा हे। और मिट्टी व मलबा बिच मे पड़ा हे।