राजपुर: राजपुर क्षेत्र में बसों के रूट बदलने से लोग कितने परेशान हैं, सुनिए उनकी जुबानी
नेशनल हाईवे-343 की बदहाल सड़क के कारण करीब एक साल पहले अंबिकापुर से राजपुर होकर बलरामपुर और झारखंड जाने वाली लगभग 45 बसों ने अपना रास्ता बदल लिया था। अब सड़क की स्थिति में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन बसों का संचालन आज भी पुराने रूट पर बहाल नहीं हो सका है।