भितरवार: गणपति विसर्जन की झांकी देख रहे 9 वर्षीय बच्चे को लापरवाह बाइक चालक ने मारी टक्कर
गणपति विसर्जन की झांकी देख रहे 9 वर्षीय बच्चे को लापरवाह बाइक चालक ने गोलेश्वर मंदिर के पास मारी टक्कर। बच्चे की गंभीर हालत प्राथमिक उपचार के बाद किया ग्वालियर रेफर। जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा बच्चा। बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को थाने में रख लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।