सोरांव: मऊआइमा इलाके के खोजापुर में छत के सहारे घर में चढ़कर नगदी समेत लाखों की चोरी
मऊआइमा थाना क्षेत्र स्थित खोजापुर गांव में रविवार रात एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने जेएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) में बेटी के दाखिले के लिए रखे तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।पीड़ित राजनाथ ने पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर घर में घुस गए।बक्से में रखे लगभग तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए।