मांडर: 18 नवंबर को बुढ़ाखुखरा मैदान में होगा राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल
Mandar, Ranchi | Nov 12, 2026 युवा कांग्रेस मांडर प्रखंड द्वारा आयोजित राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला एवं समापन समारोह 18 नवंबर को बुढ़ाखुखरा मैदान में आयोजित होगा। इसमें मांडर, चान्हो, लापुंग एवं इटकी प्रखंड की पांच विजेता टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। आयोजन को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मंगा उरांव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आजाद अंसारी, नकुल सिंह, सरताज...