कल्याणपुरा एवं सारंगी में खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई
प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ के 16 किलोग्राम स्टॉक को कराया नष्ट, विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
आगामी त्योहारी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नापतौल विभाग द्वारा कल्याणपुरा एवं सारंगी में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मानक घोषणाओं एवं नापतौल संबंधी प्रावधानों की जांच की गई।
जांच के दौरान कल्याणपुरा स्थित विजय स्वीट्स से मिल्क केक का नमूना जांच के लिए लिया गया। प्रतिष्ठान पर प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ का विक्रय पाए जाने पर कुल 16 किलोग्राम खाद्य पदार्थ को मौके पर ही नष्ट करवाया गया तथा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसके पश्चात संयुक्त टीम द्वारा सारंगी में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल मिल्क पार्लर से पनीर तथा विनायक रेस्टोरेंट एवं पालीवाल रेस्टोरेंट से बूंदी लड्डू, बर्फी एवं मावा के नमूने जांच के लिए लिए गए।
निरीक्षण के दौरान अमानक एवं अनुपयुक्त पाए गए खाद्य पदार्थों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की गई। लिए गए खाद्य नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा एवं वेलसिंह मोरी, नापतौल निरीक्षक सचिन चौहान एवं संजय पांचाल उपस्थित रहे। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नापतौल विभाग द्वारा इस प्रकार की संयुक्त जांच एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP
13 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 26, 2026