मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किया अंतरण
झाबुआ जिले के 206 हितग्राहियों को 4 करोड़ 45 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि अंतरित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना अंतर्गत प्रदेश के 9 हजार 149 श्रमिक परिवारों को लगभग 203 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।
इसी क्रम में झाबुआ जिले के मेघनगर, पेटलावद, थांदला, राणापुर, रामा एवं झाबुआ विकासखंड के पात्र हितग्राहियों के खातों में भी अनुग्रह सहायता राशि अंतरित की गई। योजना अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु के 17 प्रकरणों में 68 लाख रुपये, सामान्य मृत्यु के 188 प्रकरणों में 3 करोड़ 76 लाख रुपये तथा आंशिक स्थायी अपंगता के एक प्रकरण में 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस प्रकार जिले के कुल 206 हितग्राहियों को 4 करोड़ 45 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि उनके खातों में अंतरित की गई।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सहायक श्रम पदाधिकारी श्री निलेश डामोर, योजना के हितग्राही तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Labour, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 24, 2026