जैसलमेर के सम-दामोदरा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गुजरात के गोधरा निवासी पर्यटक के मुताबिक, 16 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी के पैरामोटोरिंग के दौरान पायलट ने हेलमेट पहना था लेकिन नाबालिग बच्ची को न हेलमेट, न ठीक से सेफ्टी बेल्ट दी गई और ग्लाइडर रुकने से पहले ही उतारने का दबाव बनाया गया, जिसका विरोध करने पर पायलट व बुकिंग एजेंट मारपीट पर उतर आए और पहुंच का धौंस दिखाया। पर्यटक ने उसी दिन सुबह 10:13 बजे 112 पर कॉल भी किया था, लेकिन आरोप है कि समय पर सख्त कार्रवाई न होने से दामोदरा ग्राउंड पर लैंडिंग के दौरान घूमते पंखे की चपेट में आकर एक गुजराती महिला पर्यटक घायल हो गईं। रविवार को हादसे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा मानकों के निर्देश तो दिए, पर औपचारिक रिपोर्ट दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है। पर्यटक ने कलेक्टर, एसपी और ई-मेल के जरिए वीडियो व 112 कॉल लॉग भेजकर दोषी संचालक पर कानूनी कार्रवाई, सभी एडवेंचर स्पोर्ट्स के सेफ्टी ऑडिट, 12 से 22 नवंबर तक की सीसीटीवी फुटेज और आबकारी बार लाइसेंस की जांच की मांग की है।
#DesertStormNews #Jaisalmer #JaisalmerNews #SamSandDunes #Damodara #Paramotoring #AdventureSports #TouristSafety #RajasthanNews #JaisalmerPolice #BreakingNews #DesertStormNewsNetwork