स्वर्णनगरी जैसलमेर में आज सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर शहर के गुरुद्वारों में विशेष सजावट की गई है और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व के तहत गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब के समापन के साथ ही शबद-कीर्तन दरबार सजाए गए हैं, जहां रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी का मधुर गायन किया जा रहा है। इसके साथ ही संगत के लिए विशाल लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया है, जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और गुरु नानक देव जी के सत्य, सेवा, समानता तथा आपसी भाईचारे के संदेश को आत्मसात कर रहे हैं।
#DesertStormNews #Jaisalmer #GuruNanakJayanti #PrakashParv #557PrakashParv #GuruNanakDevJi #JaisalmerNews #Rajasthan #Gurupurab