औरंगाबाद सदर हॉस्पिटल इन दिनों अपनी अव्यवस्था को लेकर फिर से चर्चा में है। सदर अस्पताल के प्रसूति कक्ष में अव्यवस्था का आलम यह है कि वहां पर मरीजों को लेटने के लिए सुरक्षित बेड नहीं है। बेड कई जगह से फट गए हैं, चादर की व्यवस्था नहीं है।वहीं डिलीवरी के बाद मरीज के परिजन से लगातार पैसे की मांग की जाती है और पैसे मिलने के बाद ही टीका वगैरा लगाया जाता है।
इस संबंध में स्थानीय निवासी और समाजसेवी विकास राय यादव ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आनन फानन में संबंधित महिला नर्स पर कार्रवाई की बात सामने आ रही है। औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने मामले को गंभीर बताया है।वहीं सिविल सर्जन कृष्ण कुमार ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
The silence media news #thesilencemedianews #aurangabadsansad #aurangabad #औरंगाबाद #SadarHospital