भोपाल: निर्वाचन आयोग घेराव में जीतू पटवारी ने उठाए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल
भोपाल में कांग्रेस के ‘निर्वाचन आयोग घेराव’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए।
पटवारी ने कहा कि “मतदाता सूची में पारदर्शिता नहीं, तो चुनाव में विश्वास कैसे?” उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार पर भी कई आरोप लगाए तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर नार्को टेस्ट की मांग की।
पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वहीं, उन्होंने स्वतंत्र और ईमानदार पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया।
#JituPatwari #ElectionCommission #MadhyaPradeshPolitics #VoterList #CongressNews
Indore, Indore | Sep 29, 2026