इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में 96 शिकायतें, वहीं उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले 20 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित।
इंदौर में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 96 आवेदक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें पारिवारिक विवाद, ब्लैकमेलिंग, साइबर ठगी, जमीन-मकान धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन और महिला अपराध सहित पुलिस से जुड़ी विभिन्न शिकायतें शामिल रहीं। पुलिस कमिश्नर ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
– वहीं दूसरी ओर, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इनमें अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने वाले पु�
Indore, Indore | Sep 29, 2026