आदिवासी परिवारों के हक पर भाजपा सरकार का दमन क्यों? — उमंग सिंघार
छतरपुर-पन्ना। केन-बेतवा लिंक, मझगांय-रूंझ सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रभावित परिवार पूर्ण मुआवजे और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को पुलिस बल के जरिए दबाया जा रहा है।
उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को आंदोलन कर रहे लोगों की बात सुनकर उन्हें न्याय दिलाना चाहिए।
#UmangSinghar #Chhatarpur #Panna #KenBetwaLink #MadhyaPradesh TribalRights Rehabilitation Compensation MPPolitics NewsNationalWorld
Indore, Indore | Sep 29, 2026