जल जीवन मिशन: हर घर तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की दिशा में निरंतर प्रयास 💧
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित कर जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की क्रियाशीलता, निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति, संचालन एवं अनुरक्षण, पम्प ऑपरेटर एवं अनुरक्षकों के मानदेय, विद्युत विपत्रों के भुगतान, पेयजल संबंधी शिकायतों तथा जल गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा की गई।
📌 जिले में 2,949 हर घर नल का जल योजनाएं अधिष्ठापित हैं, जिनके नियमित रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मति पर विशेष जोर दिया गया।
📌 छूटे हुए टोलों में 1,455 योजनाओं का निविदा कार्य किया गया है, जिसमें 1,005 योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा 450 योजनाएं लंबित हैं। लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
📌 पेयजल से संबंधित कुल 4,583 शिकायतों में 4,366 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष लंबित शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।
📌 जल गुणवत्ता की नियमित जांच एवं निगरानी के लिए जिले में 01 जिला स्तरीय तथा 02 अवर प्रमंडल स्तरीय जल जांच प्रयोगशालाएं संचालित हैं।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को जलापूर्ति योजनाओं का नियमित एवं संयुक्त निरीक्षण सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा JJM 2.0 के IMIS Portal पर निरीक्षण प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में अपलोड करने का निर्देश दिया।
लक्ष्य स्पष्ट है—हर ग्रामीण परिवार तक नियमित, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना। 💧🚰
#Aurangabad #JalJeevanMission #HarGharNalKaJal #JJM #DrinkingWater #DistrictAdministration #Bihar
Public Health Engineering Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar