♿ दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, औरंगाबाद कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल (MTC) उपलब्ध कराने हेतु प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा समीक्षा की गई।
बैठक में कुल 97 ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा की गई, जिसमें 79 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 18 आवेदन अस्वीकृत हुए।
उप विकास आयुक्त महोदया ने स्वीकृत लाभार्थियों को यथाशीघ्र बैट्री चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिले और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।
दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।
#Aurangabad #DivyangjanSashaktikaran #BatteryTricycle #DisabilityEmpowerment #DistrictAdministration #AurangabadBihar
Social Welfare Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Aurangabad, Bihar | Aug 18, 2026