मंडला: मंडला में मिलावटी दूध की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई, डेयरियों और स्वीट्स दुकानों से लिए नमूने
Mandla, Mandla | Jul 25, 2026 महाराष्ट्र में सिंथेटिक और मिलावटी दूध के कारोबार की आशंका के बाद मध्यप्रदेश खाद्य सुरक्षा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर मंडला जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम चार बजे CMHO डॉ डीजे मोहंती के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई की।