प्रतापगढ़: डीएम व एसपी ने प्रतापगढ़ जिले के तीन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त
जिला मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी द्वारा भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 17(3) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की आख्या एवं उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में तीनों विपक्षियों—1- राम किशोर मिश्र, 2-उमेश सिंह, तथा 3-अरूण कुमार सिंह —का आपराधिक इतिहास अत्यंत गंभीर एवं लोक-शांति के लिए खतरा पाया गया।