प्रतापगढ़: कोतवाली नगर पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गैंग का किया खुलासा, राम लीला मैदान के पास से अभियुक्त किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने आईडीबीआई बैंक एटीएम फ्रॉड का खुलासा करते हुए अभियुक्त आकिब खान को गिरफ्तार किया। कोतवाल ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया की यह गिरफ्तारी राम लीला मैदान के पास से हुई।आरोपी से फर्जी आधार कार्ड और 500 रुपये बरामद हुए। गैंग एटीएम में प्लास्टिक प्लेट लगाकर ग्राहकों के पैसे निकालता था, जिससे 10,500 रुपये की हानि हुई।